नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़


By ACGN 7647981711, 9303948009



जीपीएम और मध्यप्रदेश में हुई कई बड़ी चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा, लाखों के सोना-चांदी, स्कॉर्पियो और अन्य सामान बरामद

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, स्कॉर्पियो वाहन, मोटरसाइकिल, महंगे मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।


पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा एसडीओपी पेंड्रा श्री श्याम कुमार सिदार और एसडीओपी मरवाही श्री राजेश देवांगन के नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी और चौकी सिवनी क्षेत्र में बीते कई महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं की गहन जांच शुरू की गई।


पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिरों से प्राप्त जानकारी और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी के आधार पर इस संगठित गिरोह तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों के मकानों को निशाना बनाकर चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता था।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परमेश्वर गोस्वामी उर्फ रवि, सूरज गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, प्रणय पाण्डेय, विशाल जादव उर्फ विशू तथा शरद काटकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जीपीएम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में भी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
आरोपियों के कब्जे से लगभग 38 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 22 एसी 2327 को भी जब्त किया है। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एप्पल कंपनी के कई मोबाइल फोन तथा कटर मशीन, जैक रॉड, हथौड़ी, छैनी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
जांच के दौरान चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा, थाना मरवाही और मध्यप्रदेश के जैतहरी थाना क्षेत्र में दर्ज कुल सात अलग-अलग चोरी और नकबजनी के मामलों का खुलासा हुआ है। इन मामलों में ग्रामीण क्षेत्रों के मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी किए गए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनसान मकानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद होने से कई लंबित मामलों का खुलासा हुआ है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी सिवनी, चौकी कोटमी तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचकर यह बड़ी सफलता हासिल की गई है।
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now