नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 11.93 करोड़ की लागत से बनेगी बिजराकांपा कला-हरनाचाका सड़क, निविदा को मिली मंजूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

11.93 करोड़ की लागत से बनेगी बिजराकांपा कला-हरनाचाका सड़क, निविदा को मिली मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश, 7.60 किलोमीटर सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

मुंगेली ACGN:- मुंगेली जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन ने बिजराकांपा कला से हरनाचाका मार्ग के निर्माण के लिए 11 करोड़ 93 लाख रुपये की निविदा को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति के बाद 7.60 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुंगेली संभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा विभागीय मापदंडों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित किया जाए।
श्री साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक चरण में गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण केवल आधारभूत सुविधा का विकास नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यपालन अभियंता को निर्माण कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना होगा। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत कार्य किसी अन्य एजेंसी या व्यक्ति को सब-लेट नहीं किया जाएगा तथा कार्य निष्पादन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भी मान्य नहीं होगी।
राज्य शासन ने निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ठेकेदार से अतिरिक्त प्रदर्शन सुरक्षा राशि (एपीएस) के रूप में फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (एफडीआर) प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहे।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बिजराकांपा कला और हरनाचाका सहित आसपास के गांवों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now