ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 टन 700 किलो लोहे का स्क्रैप और ट्रक जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
अवैध कबाड़ परिवहन पर पुसौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की संपत्ति होने के संदेह में करीब 9.22 लाख रुपये का माल जब्त
रायगढ़ ACGN:- संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप जब्त किया है। पुसौर थाना पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 20 टन 700 किलोग्राम लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक को पकड़कर करीब 9 लाख 22 हजार रुपये मूल्य की सामग्री और वाहन जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 जून 2026 को पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि सरिया-सारंगढ़ क्षेत्र से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सूरजगढ़ पुल के पहले घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक ओडी 05 वाई 1490 को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान वाहन चालक रामा विश्कर्मा, निवासी जिला मयूरभंज (ओडिशा) से परिवहन किए जा रहे सामान के संबंध में पूछताछ की गई।

चालक ने ट्रक में 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप लोड होना बताया, लेकिन जब पुलिस ने परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस को उक्त सामग्री चोरी की संपत्ति होने का संदेह हुआ, जिसके बाद चालक और जब्त सामग्री को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने ट्रक में लोड लोहे के स्क्रैप तथा परिवहन में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। जब्त स्क्रैप और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि अवैध कबाड़ की खरीद-फरोख्त और परिवहन कई बार चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों से जुड़ा होता है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक श्याम महंत तथा आरक्षक उमाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त तथा अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

