नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नकली शराब गिरोह पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा और कसता गया, फरार आरोपी सुभाष पटेल गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नकली शराब गिरोह पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा और कसता गया, फरार आरोपी सुभाष पटेल गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

फार्म हाउस से संचालित हो रहा था नकली शराब का नेटवर्क, होलोग्राम और फर्जी लेबल लगाकर बाजार में खपाई जा रही थी शराब

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में नकली शराब के संगठित कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने नकली शराब प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि 8 जून 2026 की रात रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में छापामार कार्रवाई कर नकली शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान विभिन्न पैमानों में भरी लगभग 240 लीटर नकली शराब, फर्जी होलोग्राम, नकली लेबल, स्प्रिट के ड्रम, खाली बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। उस समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि सुभाष पटेल और विनय ठाकुर मौके से फरार हो गए थे।


फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल अपने ग्राम जोरापाली स्थित फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील सिंह आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने भाई और सह आरोपी विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब के कारोबार में संलिप्त था। गिरोह फार्म हाउस में शराब का भंडारण करता था और उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाने के बाद नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल लगाकर उसे असली शराब के रूप में बाजार में खपाता था। इस अवैध कारोबार के लिए कोचियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में शराब की बिक्री कराई जाती थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्प्रिट मिलाने के कारण शराब का रंग हल्का पड़ जाता था, जिसे असली शराब जैसा दिखाने के लिए उसमें चायपत्ती का रंग मिलाया जाता था। इसके बाद शराब को खाली बोतलों में भरकर सील कर बाजार में भेजा जाता था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके फार्म हाउस से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम की डेगची तथा नकली शराब तैयार करने में प्रयुक्त अन्य सामग्री और खाली बोतलें बरामद कर जब्त की हैं। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा था और इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।


कोतरारोड़ थाना में दर्ज प्रकरण में आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी विनय ठाकुर की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों और ऐसे संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि समाज और युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now