नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

जल जीवन मिशन ने महिलाओं को दी राहत, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीण जीवन की तस्वीर

रायपुर ACGN:- सुबह उठते ही घर के आंगन में लगे नल से स्वच्छ पानी की धार बहती देखना आज ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। जल जीवन मिशन ने प्रदेश के हजारों गांवों में ऐसी ही खुशियां पहुंचाई हैं। कभी पीने और घरेलू उपयोग के पानी के लिए घंटों संघर्ष करने वाली महिलाओं का जीवन अब काफी आसान हो गया है। यह योजना केवल घर तक पानी पहुंचाने का माध्यम नहीं बनी है, बल्कि इसने महिलाओं को सम्मान, सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य का उपहार भी दिया है।


बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम दुगनपाल की कमली भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिनका जीवन इस योजना से पूरी तरह बदल गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव जब अपने बस्तर प्रवास के दौरान गांव पहुंचे और कमली के घर में लगे नल से पानी आते देखा, तब उनकी खुशी देखते ही बनती थी। वर्षों तक पानी के लिए रोजाना संघर्ष करने वाली कमली की आंखों में खुशी के आंसू थे। उनके लिए यह केवल पानी नहीं बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत थी।


ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर गर्मी के मौसम में महिलाओं को पानी की व्यवस्था के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कभी हैंडपंप तो कभी कुओं पर घंटों इंतजार करना पड़ता था। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन का बड़ा हिस्सा पानी लाने में ही बीत जाता था। कई बार जलस्रोत सूख जाने पर यह दूरी और बढ़ जाती थी, जिससे महिलाओं की परेशानी कई गुना बढ़ जाती थी।
जल जीवन मिशन ने इस समस्या का स्थायी समाधान प्रस्तुत किया है। अब घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे महिलाओं को न केवल श्रम और समय की बचत हो रही है, बल्कि वे अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई, खेती-किसानी और अन्य आजीविका संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। घर तक पानी पहुंचने से उनकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। पहले कई ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित जल के उपयोग से पेट संबंधी बीमारियों और त्वचा रोगों का खतरा बना रहता था। बरसात और गर्मी के मौसम में जल की गुणवत्ता प्रभावित होने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती थीं। अब घरों तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचने से इन बीमारियों के जोखिम में कमी आई है और ग्रामीण परिवार बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उठा रहे हैं।


छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक योजनाएं पूर्ण कर पंचायतों को संचालन के लिए सौंपी जा चुकी हैं। इन योजनाओं का लाभ दूरस्थ वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। यह मिशन केवल आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।
आज गांवों में घर-घर पहुंचता नल का पानी केवल सुविधा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर जीवन की नई उम्मीद का प्रतीक बन चुका है। जल जीवन मिशन ने यह साबित कर दिया है कि जब विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं तो उनका प्रभाव केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now