नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 04 वर्षीय बालक की हत्या का 07 माह बाद खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

04 वर्षीय बालक की हत्या का 07 माह बाद खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आमानाका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2025 में 04 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
मामले की शुरुआत दिनांक 01.11.2025 को थाना आमानाका क्षेत्र से हुई थी, जब 04 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रारंभिक स्थिति में इसे मर्ग के रूप में दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई गई।
विवेचना के दौरान पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक बालक की मां और आरोपी जयदीप सिंह पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, रायपुर के बीच अवैध संबंध थे। आरोपी का मृतक के घर लगातार आना-जाना था। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी मृतक बालक को अपने संबंधों में बाधक मानता था, जिसके चलते उसने बालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक सुधांशु बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से तलाश की जा रही थी। अंततः दिनांक 10.06.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण


जयदीप सिंह, पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, थाना आमानाका, जिला रायपुर।
इस कार्रवाई में थाना आमानाका पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now