नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जर्जर बिजली केबल बनी मुसीबत, नई लाइन और अतिरिक्त पोल लगाने की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जर्जर बिजली केबल बनी मुसीबत, नई लाइन और अतिरिक्त पोल लगाने की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जनदर्शन में उठाई समस्या, जल्द समाधान की मांग

कोरबा ACGN:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के नेतृत्व में ग्राम गोढ़ी के ग्रामीणों ने जनदर्शन में पहुंचकर गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की मुख्य इंसुलेटेड बिजली केबल काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट और विद्युत बाधित होने की समस्या बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्ड क्रमांक 17 की ओर जाने वाले मार्ग पर मोहर लाल खुरे के घर के पास बिजली तार असुरक्षित स्थिति में है। वहां अतिरिक्त बिजली पोल नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी एवं जर्जर केबल को तत्काल बदला जाए तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त बिजली पोल लगाकर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए। ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now