नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राखड़ डेम से डूब रही किसानों की जमीन, 18 वर्षों के फसल नुकसान पर मुआवजा और भूमि अर्जन की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राखड़ डेम से डूब रही किसानों की जमीन, 18 वर्षों के फसल नुकसान पर मुआवजा और भूमि अर्जन की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 98171193039 48009


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जनदर्शन पहुंचकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


कोरबा ACGN:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के नेतृत्व में ग्राम गोढ़ी एवं आसपास के प्रभावित ग्रामीणों ने जनदर्शन में पहुंचकर राखड़ डेम से उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2005 के आसपास राज्य विद्युत मंडल द्वारा निर्मित राखड़ डेम एवं जल निकासी व्यवस्था की खामियों के कारण उनकी कृषि भूमि वर्षों से जलमग्न है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली प्रभावी नहीं है, जिसके कारण बड़ी मात्रा में कृषि भूमि में स्थायी जलभराव बना रहता है। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ कई किसानों की जमीन खेती योग्य नहीं रह गई है।


ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर के कार्यकाल में कुछ समय तक फसल क्षति का मुआवजा दिया गया था, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया बंद हो गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्ष 2007 से 2023 तक हुए फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा जिन क्षेत्रों में स्थायी रूप से जलभराव बना हुआ है, वहां की भूमि का अर्जन कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now