नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन 1076’’ का शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की नई पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन 1076’’ का शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की नई पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

टोल फ्री नंबर, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायतें, कोरबा जिले से 70 से अधिक आवेदन प्राप्त

कोरबा ACGN:- प्रदेश में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री  विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से ‘‘सीएम हेल्पलाइन 1076’’ का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासी अपनी शिकायतें, सुझाव एवं मांगें सीधे शासन तक पहुंचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, मोबाइल ऐप तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, सतत मॉनिटरिंग एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। शिकायतकर्ता यदि प्राप्त समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो पुनः समीक्षा का प्रावधान भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। ‘‘सीएम हेल्पलाइन 1076’’ शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने के साथ ही जनसेवा को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हेल्पलाइन के शुभारंभ के साथ ही कोरबा जिले में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं एवं मांगें दर्ज कराईं। जिले से पेयजल, नाली, भूमि संबंधी प्रकरण, सड़क, विद्युत व्यवस्था तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी शिकायतों एवं मांगों सहित 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता को शासन की सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now