नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के ब्रांडेड बोतलों में नकली जहर! ऑपरेशन आघात में बड़ा खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के ब्रांडेड बोतलों में नकली जहर! ऑपरेशन आघात में बड़ा खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड में एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार; करोड़ों नहीं, लेकिन लाखों के अवैध कारोबार का खुलासा

रायगढ़ ACGN:- जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली एवं मिलावटी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू द्वारा बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त योजना बनाई। पुलिस के प्वाइंटर द्वारा शराब खरीदकर जांच कराई गई, जिसमें शराब के लेबल, होलोग्राम, गंध एवं स्वाद में संदिग्धता पाई गई।


इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दुष्यंत पटेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी के दौरान घर परिसर में स्थित कोठे से बड़ी मात्रा में नकली शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।


जांच में सामने आया कि रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, गोल्डन गोवा तथा किंगफिशर जैसे चर्चित ब्रांडों के नाम और पैकेजिंग का दुरुपयोग कर नकली शराब तैयार की जा रही थी। आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों से शराब लाकर उसमें स्प्रिट एवं अन्य पदार्थ मिलाकर मात्रा बढ़ाई जाती थी। उपयोग की गई पुरानी बोतलों को साफ कर उन पर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर बाजार में असली शराब के रूप में बेचा जाता था।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर यह कारोबार संचालित कर रहा था। आरोपी के अनुसार कोरोना काल से यह अवैध गतिविधि लगातार संचालित की जा रही थी। तैयार नकली शराब को कोचियों के माध्यम से बाजार में खपाया जाता था, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।


संयुक्त टीम ने मौके से 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब, 560 ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें जब्त की हैं। जब्त सामग्री और शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 16 हजार 245 रुपये बताई गई है।


मामले में दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू, सुभाष पटेल तथा विनय सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना साइबर एवं थाना कोतरारोड़ की टीम तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत आगे भी लगातार निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now