नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में आयुर्वेद विंग खोलने की मांग, पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान की पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में आयुर्वेद विंग खोलने की मांग, पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान की पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

सुशासन तिहार में दिए गए आवेदन पर जिला आयुर्वेद कार्यालय ने आयुष निदेशक रायपुर को भेजा प्रस्ताव

रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ स्थित सिविल अस्पताल में एलोपैथिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रारंभ करने की मांग ने अब प्रशासनिक स्तर पर भी गति पकड़ ली है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ की पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्रस्तुत आवेदन पर जिला आयुर्वेद कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आयुष निदेशक रायपुर को पत्र प्रेषित किया है।


पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने अपने आवेदन में मांग की है कि सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अथवा राज्य शासन की योजना के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, वार्ड आया एवं वार्ड बॉय के पद स्वीकृत कर एक पृथक आयुर्वेद विंग स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि एक ही छत के नीचे एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दोनों चिकित्सा प्रणालियों की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ विकासखंड में 118 ग्राम पंचायतें तथा एक नगर पंचायत शामिल हैं, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। वर्तमान में अस्पताल में एलोपैथिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।
पार्षद का मानना है कि यदि शासन द्वारा सिविल अस्पताल में आयुर्वेद विंग की स्थापना की जाती है, तो मरीजों को एलोपैथिक उपचार के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ भी मिलेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और क्षेत्र के लोगों को अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
जानकारी के अनुसार, पार्षद के आवेदन पर जिला आयुर्वेद कार्यालय द्वारा प्रस्ताव तैयार कर आयुष संचालनालय रायपुर को भेज दिया गया है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी हुई हैं। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो धरमजयगढ़ क्षेत्र के हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now