नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व पर्यावरण सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता ने किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व पर्यावरण सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता ने किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में आयोजित समारोह में बांटे गए पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण सप्ताह के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 31 मई से 05 जून तक आयोजित पर्यावरण सप्ताह के दौरान चित्रकला, नारा लेखन, साइकिल रैली एवं पौधरोपण जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
रविंद्र सांस्कृतिक भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ग-अ (नर्सरी से कक्षा पहली) में सृष्टि रात्रे, याशिका साहू, अनिका साव एवं इजहान खान को पुरस्कृत किया गया। वर्ग-ब (कक्षा दूसरी से पांचवीं) में कृतिका कंवर, आराध्या मिश्रा और रावी साहू ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं वर्ग-स (कक्षा छठवीं से आठवीं) में करूण्या पटेल, आरोही देवांगन, देविशा कर और भूमि देवांगन को सम्मानित किया गया।
नारा लेखन प्रतियोगिता के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में गुड्डी बाई, रवि कंवर और सुभद्रा कुमारी को पुरस्कार प्रदान किए गए। ठेका श्रमिक वर्ग में गायत्री निषाद, परदेशी लाल चंद्रा और सत्यम खूंटे को सम्मानित किया गया।
विश्व पर्यावरण सप्ताह के दौरान आवासीय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई तथा व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, ए.के. शाह, आर.के. पांडे, पी.के. जोशी, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर एवं एस.सी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह एवं अन्य सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों के साथ मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now