नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नागरिकों से सीधे संवाद कर जाना समस्याओं का हाल, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री  ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के अवसर पर कृषि मंत्री , खाद्य मंत्री , राजस्व मंत्री , कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद, सुशासन एवं अभिशरण विभाग के सचिव राहुल भगत तथा विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन सेंटर पहुंचकर शिकायतों के पंजीयन, उनकी निगरानी और समाधान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।


मुख्यमंत्री ने कॉलर पूनाराम ठाकरे से की सीधी बातचीत
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले श्री पूनाराम ठाकरे से स्वयं बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कॉलर का नाम, निवास और समस्या की जानकारी ली। श्री ठाकरे ने बताया कि उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था और संबंधित समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने हेल्पलाइन से जुड़े कई हितग्राहियों से भी बातचीत की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हितग्राहियों ने भी शासन तक अपनी बात सीधे पहुंचाने की इस व्यवस्था की सराहना की।
1200 से अधिक शिकायत श्रेणियां और 8000 अधिकारी जुड़े
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली राज्य के सभी विभागों को एकीकृत रूप से जोड़ने वाली व्यवस्था है। इसमें 1,200 से अधिक शिकायत श्रेणियों तथा लगभग 8,000 अधिकारियों को चार प्रशासनिक स्तरों पर मैप किया गया है। ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बहु-स्तरीय एस्केलेशन प्रणाली के माध्यम से शिकायतों की सतत निगरानी की जाती है।
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन संचालन में कार्यरत युवाओं से भी संवाद किया और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि इस प्रणाली के संचालन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान एमआईएस डैशबोर्ड, शिकायत विश्लेषण प्रणाली तथा विभागीय प्रदर्शन मूल्यांकन संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया सुशासन की महत्वपूर्ण आधारशिला है और शिकायतों के विश्लेषण के आधार पर व्यवस्थागत सुधार सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन केवल शिकायत निवारण का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने वाली एक प्रभावी व्यवस्था है। इससे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now