नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सरस्वती नगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना सरस्वती नगर पुलिस ने धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा स्थित बिजली ऑफिस के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र निर्मलकर पिता राजू निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोटा बीएसयूपी कॉलोनी ब्लॉक नंबर-13, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सरस्वती नगर लाया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 119/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now