नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 08 से 14 जून तक आयोजित होगा ‘आकार 2026’ पारंपरिक चित्र एवं कला प्रशिक्षण शिविर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

08 से 14 जून तक आयोजित होगा ‘आकार 2026’ पारंपरिक चित्र एवं कला प्रशिक्षण शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

बच्चों और कला प्रेमियों को मिलेगा पारंपरिक चित्रकला सीखने का अवसर, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण

सरगुजा ACGN:- कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को पारंपरिक चित्रकला से जोड़ने के उद्देश्य से “आकार 2026” पारंपरिक चित्र एवं कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 जून से 14 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस शिविर में 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों एवं कला प्रेमियों को पारंपरिक चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर दो अलग-अलग केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। पहला केंद्र पी.एम. श्री स्कूल, लखनपुर में रहेगा, जहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में संचालित होगा, जहां शाम 5 बजे से 8 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी कला शिक्षा का समान अवसर मिल सके।
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि “आकार 2026” के माध्यम से प्रतिभागियों को पारंपरिक चित्रकला की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। यह शिविर उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आयोजकों ने अभिभावकों और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे बच्चों को इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। यदि आपके परिवार, आसपास या परिचितों में कोई बच्चा कला और चित्रकला में रुचि रखता है, तो “आकार 2026” उसके लिए अपनी प्रतिभा निखारने का एक उत्कृष्ट अवसर साबित हो सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
तिथि: 08 जून से 14 जून 2026
प्रथम केंद्र: पी.एम. श्री स्कूल, लखनपुर
समय: सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
द्वितीय केंद्र: हायर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर
समय: सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक
पंजीयन शुल्क: ₹100, 

पात्रता: 8 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी
दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों हेतु: निःशुल्क प्रशिक्षण


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now