टिकरापारा पुलिस का विशेष अभियान, 09 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
नशेड़ी, गंजेड़ी, चाकूबाज और अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, शांति व्यवस्था बनाए रखने की पहल
रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 09 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल द्वारा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों, चाकूबाजों और अड्डेबाजों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस की दो अलग-अलग संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर बैठने वाले, शांति व्यवस्था भंग करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 09 बदमाशों को चिन्हित किया गया, जिनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर संबंधित एसीपी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई ने कहा कि टिकरापारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और भविष्य में भी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

