नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जगदलपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट, नालंदा परिसर एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

जगदलपुर ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को जगदलपुर में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न शहरी विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पावर हाउस चौक स्थित इंटेक-वेल एवं फिल्टर प्लांट तथा महारानी वार्ड में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नयामुंडा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।


इसके पश्चात उन्होंने पीजी कॉलेज धरमपुरा में लगभग 11 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 500 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परिसर शीघ्र पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित पण्डरीतरई तालाब एवं गंगामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने लगभग 79 लाख रुपये एवं 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से चल रहे इन कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्ता एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि जलस्तर सुधार में भी मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, पार्षदगण, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now