नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल, ठठारी गांव में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल, ठठारी गांव में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सक्ती, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

चतुर्भुज तालाब पार विशाल बरगद वृक्ष के नीचे जनचौपाल, मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं और की कई विकास घोषणाएं

सक्ती ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में प्रवास के दौरान चतुर्भुज तालाब पार स्थित विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय एवं सीधा संवाद किया। खुले वातावरण में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सुझाव प्राप्त किए तथा शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने ग्रामीणों से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही अत्याधुनिक सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, श्री रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की भी जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा बस्तर क्षेत्र में जनता के सहयोग से शांति एवं विकास का नया वातावरण स्थापित हुआ है।


जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं विकास संबंधी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने चतुर्भुज विष्णु मंदिर के निकट श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आरती घाट निर्माण की घोषणा की। साथ ही ठठारी में बैंक शाखा खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने ठठारी को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश कलेक्टर को दिए तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बरगद की छांव में आयोजित यह चौपाल ग्रामीणों के लिए एक यादगार अवसर बन गई, जहां उन्हें सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करने का अवसर मिला और क्षेत्रीय विकास की नई उम्मीदें जगीं।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now