नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित किया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित किया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गरियाबंद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए पौधे

गरियाबंद ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने आज गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान समाज को मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now