मैनपाट ग्रामीणों की मौत मामले में पीलिया और हेपेटाइटिस संक्रमण की पुष्टि नहीं, स्वास्थ्य विभाग की जांच में अलग-अलग कारण आए सामने
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
संयुक्त जांच दल ने किया प्रभावित गांवों का निरीक्षण, किसी भी गांव में सामूहिक संक्रमण के प्रमाण नहीं मिले
मैनपाट ACGN:- विकासखंड मैनपाट में हाल ही में हुई पांच ग्रामीणों की मृत्यु को लेकर सामने आई पीलिया संक्रमण की आशंका को स्वास्थ्य विभाग की जांच में खारिज कर दिया गया है। स्वास्थ्य, राजस्व एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सभी मृतकों की मृत्यु के कारण अलग-अलग थे तथा किसी भी प्रकार के सामूहिक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
जांच के दौरान टीम ने मृतकों के परिजनों से चर्चा की, वर्बल ऑटोप्सी की प्रक्रिया अपनाई, संभावित मरीजों की जांच की तथा पेयजल स्रोतों का परीक्षण भी किया। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम कुनिया निवासी जितेन्द्र यादव की मृत्यु सेप्टिक शॉक (एमओडीएस) के कारण हुई, जबकि ग्राम बरिमा निवासी भगवती यादव में हेपेटाइटिस-ए की पुष्टि हुई थी, लेकिन उनकी मृत्यु यकृत संबंधी जटिलताओं एवं कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुई।
इसी प्रकार ग्राम बरिमा के विकास यादव की मृत्यु के संबंध में विभिन्न चिकित्सकीय रिपोर्टों में अलग-अलग कारणों का उल्लेख किया गया है। वहीं ग्राम नर्मदापुर निवासी विकास यादव को हेपेटाइटिस नहीं था तथा वे लंबे समय से सिकल सेल रोग से पीड़ित थे। उपचार के दौरान रायपुर में उनकी मृत्यु हुई। ग्राम केसरा निवासी आकांक्षा यादव भी हेपेटाइटिस से प्रभावित नहीं थीं और वे टीबी एवं श्वसन संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं।
जांच दल ने स्पष्ट किया कि सभी मृतक अलग-अलग गांवों और पारों के निवासी थे, जिनके बीच 15 से 20 किलोमीटर की दूरी है। जांच में किसी अन्य ग्रामीण में पीलिया या हेपेटाइटिस के लक्षण नहीं पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जल स्रोतों के माध्यम से किसी प्रकार का सामूहिक संक्रमण नहीं फैला है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण जारी है। साथ ही दवाओं का वितरण, पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन और सतत निगरानी की जा रही है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

