नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के निर्देश, डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने ली विशेष बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के निर्देश, डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने ली विशेष बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

टैंगो यूनिट एवं थाना विवेचकों को तकनीकी प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा और चालानी कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर

बिलासपुर ACGN:- यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को अधिक सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त यातायात टैंगो एवं थाना प्रभारियों के विवेचकों को सड़क सुरक्षा, तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।


यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों को पीओएस मशीन, आईटीएमएस (ITMS), नेक्स्ट जेन एम परिवहन प्रणाली, बॉडी वार्न कैमरा सहित अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों के अद्यतन उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।


बैठक में बताया गया कि यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एजुकेशन, ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एनफोर्समेंट एवं ट्रैफिक इमरजेंसी सर्विस जैसे चार प्रमुख आयामों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद वाहन चालकों द्वारा लापरवाही एवं नियम उल्लंघन के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।


यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से ड्राइविंग, मोबाइल फोन का उपयोग, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, विपरीत दिशा में वाहन चलाना, सिग्नल जंपिंग, नो-पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा नो-एंट्री उल्लंघन जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित रूप से विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है तथा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्रवाई को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था तभी संभव है जब पुलिस और जनता दोनों मिलकर नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाएं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now