नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मजदूरी करने आए परिवार की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

बिलासपुर ACGN:- थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.06.2026 को पीड़िता द्वारा चौकी मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि मजदूरी करने आए परिवार के साथ रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ मकान मालिक द्वारा लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। आरोप है कि 15 मई 2026 को आरोपी ने बच्ची को पुणे घूमाने का प्रलोभन देकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथ पकड़कर किस किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने की फिराक में भी था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार टंडन, पिता राधेश्याम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now