नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों ने मनाया पर्यावरण दिवस, सैकड़ों पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

गंजाम ACGN:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंजाम जिले के बरहामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, शिक्षण संस्थानों एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, वन्यजीव सुरक्षा तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।


जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन वन विभाग की ओर से किया गया, जिसमें बरहामपुर वन अधिकारी सोनी गोखर, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज सावत, घूमसर वन अधिकारी हिमांशु शेखर मोहंती तथा छत्रपुर स्थित 8वीं बटालियन के कमांडेंट शारदा प्रसाद दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले की 21 संस्थाओं एवं 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण मानव जीवन सहित समस्त जीव-जगत के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पर्यावरणविद् एवं बीजद नेता सुभाष महाराणा के नेतृत्व में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 108 वट वृक्षों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बरहामपुर महानगर निगम की मेयर संघमित्रा दलाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक डॉ. रमेश चंद्र छऊपटनायक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।


महान संघ की ओर से हिलपटना कार्यालय के समीप स्थित सत्यभामा कल्याणी मंडप परिसर में भी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पृथ्वी के बिना स्वस्थ भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।
कार्यक्रम में संघ के सभापति सुशांत कुमार सावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संघ के सलाहकार चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक एवं सलाहकार डॉ. रमेश चंद्र छऊपटनायक, बरहामपुर महानगर निगम की मेयर संघमित्रा दलाई, हिंजिली के पूर्व विधायक उदयनाथ नायक तथा बीजद के वरिष्ठ नेता सुभाष महाराणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महान संघ द्वारा पिछले 41 वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा स्वयं भी पौधारोपण किया।


कार्यक्रम में श्रीकांत चंद्र सावत, पत्रकार सुदीप साहू, सुनीर बिस्वास, आदित्य रथ सहित संघ के अनेक सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पौधारोपण अभियान को सफल बनाया।
इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कई स्थानों पर वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now