नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी

बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जा रहा था युवक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से ग्राम मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक हाथ में प्लास्टिक पन्नी में रखी सफेद रंग की जरीकेन लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिस पर उसने जरीकेन में महुआ शराब होना और उसे बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री करने जा रहा था।
इसके बाद थाना तमनार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी :-
मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष),  निवासी – रतनपुर केशला, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम – मिलूपारा, थाना तमनार, जिला रायगढ़

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now