नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नई तकनीकों से करें समस्याओं का त्वरित समाधान, विकास कार्यों में न हो देरी : अरुण साव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नई तकनीकों से करें समस्याओं का त्वरित समाधान, विकास कार्यों में न हो देरी : अरुण साव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला- कोंडागांव (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009



उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों, पेयजल योजनाओं और नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कोंडागांव ACGN:- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावी कार्यशैली और नई तकनीकों को अपनाकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।


उप मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों नगरीय निकाय कोंडागांव, केशकाल और फरसगांव में वर्षा ऋतु के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया।
बैठक में श्री साव ने कहा कि कोंडागांव जिला विकास की असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र है और केशकाल घाट बायपास का निर्माण यहां के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने की सलाह भी दी।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बस्तर संभाग के कई हिस्से वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे, लेकिन अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता, ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही प्रशासन की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना है।


नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान श्री साव ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पहले नालियों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने, अधिकारियों को प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट करने तथा नगरों में साफ-सफाई की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर भी बल दिया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन और संचालित पेयजल योजनाओं का नियमित फील्ड निरीक्षण किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में श्री साव ने निर्माणाधीन सड़कों, पुलों, पुलियों और भवनों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में खेल गतिविधियों के प्रभावी एवं समन्वित आयोजन पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि युवाओं को खेलों के माध्यम से बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
बैठक में जल प्रदाय परियोजनाओं, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आकांक्षी शौचालय निर्माण, राजस्व वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने बैठक के अंत में कहा कि प्रशासनिक अमले को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि विकास कार्यों में गति लाकर कोंडागांव जिले को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने की दिशा में समर्पित प्रयास किए जाएं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now