नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर प्रवास के दूसरे दिन विकास कार्यों का जायजा, अरुण साव ने दिए गति और गुणवत्ता के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर प्रवास के दूसरे दिन विकास कार्यों का जायजा, अरुण साव ने दिए गति और गुणवत्ता के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग, तालाब सौंदर्यीकरण और बस स्टैंड परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोंडागांव ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को कोंडागांव जिले में विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाना चाहिए।


उप मुख्यमंत्री ने कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर परियोजना की तकनीकी प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार और विभागीय अमले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना की गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
मिशन अमृत 2.0 के तहत लगभग 104 करोड़ रुपये की लागत से कोंडागांव में पेयजल आपूर्ति की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कोसारटेडा बांध से लगभग 25 किलोमीटर दूर से पानी लाकर उसका शोधन किया जाएगा और नल कनेक्शनों के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इसके अंतर्गत दो ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी किया जा रहा है।


इसके बाद श्री साव ने कोपाबेड़ा क्षेत्र में 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कोपाबेड़ा से शिव मंदिर तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। लगभग 2.9 किलोमीटर लंबी यह सड़क 4 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जिसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कोंडागांव-नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल और पुलियों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में निर्माण कार्यों के कारण आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।


अपने दौरे के दौरान श्री साव ने कोंडागांव के चिखलपुट्टी में नव निर्मित बस स्टैंड का भी अवलोकन किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा बस स्टैंड के सुचारू संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेंडी सहित लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के निर्देश दिए।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now