नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी मुंगेली 6.61 करोड़ की विकास सौगात, नगर में तेज होंगे निर्माण कार्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी मुंगेली 6.61 करोड़ की विकास सौगात, नगर में तेज होंगे निर्माण कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

वार्ड क्रमांक 1 से 22 तक सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को मिली स्वीकृति

मुंगेली ACGN:- मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के विकास को गति देते हुए उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय अरुण साव द्वारा 6 करोड़ 61 लाख 48 हजार रुपये की विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 22 तक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए दी गई है जिससे क्षेत्र में सड़क, नाली, भवन निर्माण, पचेरी घाट सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त होगा।


क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों की मांग पर तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर में विकास कार्यों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस निर्णय से नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार और जीवन स्तर में वृद्धि की उम्मीद है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस स्वीकृति पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। नगरवासियों का कहना है कि उनके नेतृत्व में मुंगेली लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में शहर और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now