गांजा के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 260 ग्राम मादक पदार्थ जप्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
उरला थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम यूनिट की कार्रवाई, बिक्री की फिराक में थे आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी (क्राइम/नॉर्थ जोन) के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ 01 महिला सहित कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 05.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत पारधी पारा में कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर बताए गए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मीना बघेल एवं रामखिलावन उर्फ राकेश चौधरी निवासी रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद कर जप्त किया गया। इसके बाद दोनों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मीना बघेल पति शरद बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी मटकनवा पारा, सरकारी स्कूल के पास उरला तथा रामखिलावन उर्फ राकेश चौधरी पिता श्री प्रसाद चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर शामिल हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

