नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्री थाना क्षेत्र में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दर्री थाना क्षेत्र में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक गंभीर मारपीट, गाली-गलौच, शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति व निजी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 19 मई 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे की है। प्रार्थी रविंद्र कुमार चौहान उस समय दर्री क्षेत्र अंतर्गत सीओएन 12 नंबर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एमसीसी 10 नंबर के पास एक युवक भवानी प्रसाद वैष्णव एक युवती के साथ नशे की हालत में विवाद कर रहा था और हंगामा कर रहा था। स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा दोनों को समझाइश देते हुए प्रतिबंधित एवं ड्यूटी क्षेत्र से हटने के लिए कहा गया।
इस पर आरोपी भवानी प्रसाद वैष्णव नाराज हो गया और वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने भाई देवी प्रसाद वैष्णव के साथ वापस मौके पर पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद प्रार्थी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा ड्यूटी में लगे कर्मी की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
घटना के बाद थाना दर्री में अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 115(2), 351(3), 117(2), 324(4), 132, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश कुमार ठाकुर एवं श्री लखन पटले के दिशा-निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में तथा दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी ग्राम खेजा, चौकी पंतोरा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा क्षेत्र में छिपकर रह रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्री पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लोहे की रॉड बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
भवानी प्रसाद वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी तुलसीनगर दर्री, कोरबा
देवी प्रसाद वैष्णव, उम्र 24 वर्ष, निवासी तुलसीनगर दर्री, कोरबा

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार तांडी, आरक्षक रामलाल यादव तथा आरक्षक हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दर्री थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now