नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शांतिनगर में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू 4 घंटे में गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शांतिनगर में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू 4 घंटे में गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से किया हमला, सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के शांतिनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून की रात मोहम्मद शादाब कुरैशी अपने मित्रों के साथ शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पटवारी कार्यालय के पास टहलते हुए बातचीत कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 11:50 बजे उसका परिचित आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू वहां पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मोहम्मद शादाब ने इसका विरोध किया तो आरोपी आपा खो बैठा और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लगातार वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान लिए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और स्कूटी बरामद की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और हिंसक वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर अपराध करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू मॉडल, पिता राज बहादुर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिंचाई कॉलोनी, राजातालाब, रायपुर के रूप में हुई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now