नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, केक काटकर बांटे फल और पौष्टिक आहार


रायपुर ACGN:- जन्मदिन आमतौर पर व्यक्ति के जीवन का एक निजी और विशेष अवसर माना जाता है, लेकिन रायपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हुए इसे जरूरतमंद बच्चों के लिए खुशी का पर्व बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना एवं न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के माध्यम से सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने जीवन के विशेष अवसरों को बच्चों के साथ साझा कर समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि उन बच्चों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरना है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से विशेष परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ जिले के विभिन्न शासकीय कर्मचारियों ने अपने जन्मदिवस को सेवा, स्नेह और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाया।


इसी क्रम में इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभ्रत सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर घरौंदा आश्रम, जो दिव्यांगजनों के लिए संचालित एक आश्रय स्थल है, पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों एवं दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें फल एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की तथा आत्मीयता के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आश्रम में मौजूद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी साफ दिखाई दी।
वहीं यूपीएचसी उरला के सुपरवाइजर श्री रामनारायण निषाद ने अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ी केंद्र डूमर तालाब के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए केक काटा तथा फल एवं पौष्टिक आहार का वितरण किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर को यादगार बनाया।


इसी तरह स्टाफ नर्स श्रीमती प्रेमलता साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र भनपुरी पहुंचकर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा, उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री और फल वितरित किए तथा बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान बच्चों ने जन्मदिन गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में आनंदपूर्वक सहभागिता निभाई।


“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल बच्चों को भोजन या सामग्री उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें अपनापन, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव का एहसास कराना भी है। जब समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपने व्यक्तिगत उत्सवों को बच्चों के साथ साझा करते हैं, तो इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में संवेदनशीलता का वातावरण निर्मित होता है।


जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस पहल को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। शासकीय कर्मचारी अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रमों और बच्चों से जुड़े संस्थानों में पहुंचकर खुशियां साझा कर रहे हैं। इससे बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलने के साथ-साथ उन्हें विशेष महत्व और स्नेह भी प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से संचालित यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत कर रही है। “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” यह संदेश दे रहा है कि खुशियां तब और बढ़ जाती हैं जब उन्हें दूसरों के साथ साझा किया जाए। बच्चों की मुस्कान और उनके चेहरे पर झलकती खुशी इस पहल की सफलता की सबसे बड़ी पहचान बन रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now