सहयोग फाउंडेशन ने पुनः शुरू की ‘शीतल धारा’, वर्षभर मिलेगा 24 घंटे शीतल पेयजल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल एवं स्वर्गीय पार्वती देवी की स्मृति में स्थापित पेयजल केंद्र का शुभारंभ
बलांगीर ACGN:- भीषण गर्मी के मौसम में आम नागरिकों, राहगीरों एवं आगंतुकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सहयोग फाउंडेशन द्वारा एसपी कार्यालय के समीप स्थित ‘शीतल धारा’ शीतल पेयजल केंद्र का पुनः शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को वर्षभर 24 घंटे स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ‘शीतल धारा’ का निर्माण स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल एवं स्वर्गीय पार्वती देवी अग्रवाल की स्मृति में उनके परिवार की ओर से अभिनाश अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल के सहयोग से कराया गया है। यह पेयजल केंद्र जनसेवा और सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत कुमार पंडा ने किया। इस अवसर पर एसडीपीओ सरोज कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र रायगुरु, सहयोग फाउंडेशन के सदस्य, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जल संकट के दौर में इस प्रकार की सामाजिक पहलें लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सहयोग फाउंडेशन एवं अग्रवाल परिवार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि ‘शीतल धारा’ का उद्देश्य केवल गर्मी के दिनों में राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे जनकल्याणकारी कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं छाछ का वितरण भी किया गया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार एवं कौशल प्रवाह के संपादक आनंद साहू, कनक टीवी के बलांगीर ब्यूरो प्रमुख चंद्रभानु मौलाना, नंदी घोष टीवी के ब्यूरो प्रमुख दीपक पुरोहित, धरित्री के बीरेंद्र झाकर, धरित्री लाइव के सुनील मोहंती तथा उत्कल मेल के जिला प्रतिनिधि पवन अग्रवाल सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल एवं लोकनाथ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित सभी लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

