NMDC परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न, बस्तर संभाग के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक, 49.95 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा
रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) परिक्षेत्र विकास निधि की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एनएमडीसी परिक्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एनएमडीसी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद के अंतर्गत बस्तर संभाग के छह जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, कोंडागांव एवं नारायणपुर से प्राप्त 49 करोड़ 95 लाख 65 हजार रुपये की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न नवीन विकास कार्यों के प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, आधारभूत अधोसंरचना, सांस्कृतिक विकास तथा अन्य जनहितकारी निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। स्वीकृत कार्यों में बस्तर जिले के 29, कोंडागांव के 18, नारायणपुर के 14, दंतेवाड़ा के 17, बीजापुर के 86 तथा सुकमा जिले के 106 विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि इनका लाभ सीधे क्षेत्र के ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री एवं खनिज विकास विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद, एनएमडीसी के सीएमडी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, कोंडागांव एवं नारायणपुर जिलों के कलेक्टर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं प्रत्यक्ष रूप से बैठक में शामिल हुए।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि एनएमडीसी की सीएसआर निधि के माध्यम से बस्तर संभाग में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिल सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

