नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शुरू किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शुरू किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।


उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक भाजपा द्वारा “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे, शशि चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now