नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महिला की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम, तोरवा पुलिस ने सक्ती से दबोचा आरोपी

बिलासपुर ACGN:- महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत थाना तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को सक्ती जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जून 2026 को एक महिला ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु ने उसके फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया है। महिला का आरोप था कि आरोपी ने उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और बदनाम करने की नीयत से यह कृत्य किया।
मामला महिला संबंधी अपराध से जुड़ा होने के कारण थाना तोरवा पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 290/2026 दर्ज किया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालखरौदा क्षेत्र, जिला सक्ती में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष) निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग कर किसी की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now