पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एचटीपीएस में हुआ वृक्षारोपण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने रोपा साल का पौधा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
कोरबा ACGN:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एच.के. सिंह ने आवासीय परिसर स्थित सेंट्रल गार्डन में साल वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अभियंता श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज यदि पेड़-पौधे सुरक्षित हैं तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी को पौधरोपण को जनआंदोलन बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उद्यान परिसर में साल, नीम, विभिन्न फलदार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, ए.के. शाह, आर.के. पांडे, पी.के. जोशी, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर एवं एस.सी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने भी सदस्याओं के साथ पौधे लगाए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” निर्धारित की गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सीएंडआरए) विनय पांडेय की भी विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

