दीपका उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
मुंगेली ACGN :- नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित कर पार्षद पद पर शानदार विजय प्राप्त की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ जीत का जश्न मनाया। क्षेत्र में विजय उत्सव का माहौल देर तक बना रहा।
जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
भाजपा नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए भाजपा को भारी समर्थन दिया है।
नेताओं ने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहा है। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भी भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिली थी। दीपका उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
पार्टी पदाधिकारियों ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास कार्यों को और गति देगी तथा जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएगी।
विजय उत्सव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

