कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल
रूपरा रोड क्षेत्र में पुलिस आउट पोस्ट स्थापना की मांग, लंबित लूट एवं चोरी मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
कालाहांडी ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित आपराधिक मामलों तथा पुलिस सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने किया। उनके साथ प्रांतीय सचिव संतोष कुमार अग्रवाल, प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष रमेश जैन, रूपरा रोड शाखा सचिव समित कुमार अग्रवाल सहित सदस्य संजय अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल (लांजीगढ़), दिवेश अग्रवाल एवं रिंकू अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रूपरा रोड क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और जनसंख्या को देखते हुए वहां पुलिस आउट पोस्ट स्थापित करने की मांग रखी। उनका कहना था कि पुलिस आउट पोस्ट स्थापित होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में हाल ही में हुई दो लूट और चोरी की घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने इन मामलों की जांच में तेजी लाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
बैठक के दौरान सकारात्मक माहौल में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने जनसहभागिता के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर बल दिया तथा नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह महत्वपूर्ण मुलाकात प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष रमेश जैन एवं प्रांतीय सचिव संतोष कुमार अग्रवाल के विशेष सहयोग और प्रयासों से संभव हो सकी। सम्मेलन ने पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन पर आभार व्यक्त किया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

