नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महीनों से खराब पड़ा बोरवेल, एक हैंडपंप के भरोसे कारीगढ़ाई मोहल्ले के ग्रामीण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महीनों से खराब पड़ा बोरवेल, एक हैंडपंप के भरोसे कारीगढ़ाई मोहल्ले के ग्रामीण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

शुद्ध पेयजल की सुविधा बनी शोपीस, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत और विभागीय अधिकारियों से की हस्तक्षेप की मांग

रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उदउदा के कारीगढ़ाई मोहल्ले में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया बोरवेल कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इससे मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस बोरवेल से पूरे मोहल्ले को नियमित पेयजल आपूर्ति होनी थी, वह लंबे समय से बंद पड़ा है और अब केवल देखने की वस्तु बनकर रह गया है। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती आवश्यकता के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।
बोरवेल बंद होने के कारण कारीगढ़ाई मोहल्ले के लोगों को एकमात्र कार्यशील हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे सुबह और शाम पानी भरने के समय लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को समस्या से अवगत कराया तथा बोरवेल की मरम्मत कराने की मांग की। हर बार जल्द सुधार का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी गर्मी बीत गई, लेकिन खराब पड़े बोरवेल को चालू कराने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन रखरखाव और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रामीणों ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि बोरवेल की शीघ्र मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया जाए ताकि मोहल्ले के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और कारीगढ़ाई मोहल्ले के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा दोबारा कब उपलब्ध हो पाती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now