नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित डोम व किचन शेड का लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित डोम व किचन शेड का लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य डोम एवं किचन शेड छात्राओं को समर्पित

कोरबा ACGN:- कोरबा के घंटाघर स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्मित भव्य डोम एवं किचन शेड की सौगात मिली है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित संरचनाओं का विधिवत लोकार्पण कर इसे छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को समर्पित किया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण, महाविद्यालय प्रबंधन तथा बड़ी संख्या में छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।


जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद से लगभग 75 लाख रुपये की लागत से महाविद्यालय परिसर में भव्य डोम का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा और कैंटीन संचालन को ध्यान में रखते हुए किचन शेड का भी निर्माण किया गया है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से अब महाविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो गया है।


लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जिला खनिज न्यास निधि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस निधि के माध्यम से स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क, भवन निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निर्मित डोम और किचन शेड भी इसी विकास सोच का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा उनके शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगी।


नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय को आज एक महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। भव्य डोम एवं किचन शेड से छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने इसके लिए उद्योग मंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है। लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिली है और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव तथा प्राचार्य श्रीमती पापिया चतुर्वेदी ने कहा कि लगभग 1500 छात्राओं वाले इस महाविद्यालय को डोम और किचन शेड के रूप में बड़ी सौगात मिली है। इससे छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सभाओं के आयोजन में सुविधा होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योग मंत्री एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now