नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर वार्डवासी, नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा गुस्सा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर वार्डवासी, नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दूषित पानी से उल्टी, दस्त और पेट संबंधी शिकायतें बढ़ीं, वार्डवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुंगेली ACGN:- नगर पालिका क्षेत्र के सारथीपारा मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वार्डवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में पीला, रेतीला और दूषित पानी आ रहा है, जिससे उन्हें मजबूरी में वही पानी उपयोग करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मौखिक शिकायत किए जाने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। मोहल्ले के निवासियों के अनुसार पेयजल में लगातार गंदगी और रेत आने से पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि साफ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन यहां लोगों को बुनियादी सुविधा के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।


स्थानीय निवासी रतन देवांगन एवं सावित्री देवांगन ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में कई लोगों की तबीयत खराब हो रही है। मोहल्ले में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी शिकायतों के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए तथा पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।


वार्डवासियों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं सारथीपारा के लोग आज भी पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now