नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर (ग्रामीण), छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक की तलाश में खड़े थे आरोपी, 3.46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

रायपुर (ग्रामीण) ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 46 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22-AF-6686 में सवार होकर एक लाल-पीले रंग के थैले में गांजा रखे हुए हैं तथा बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद लाल-पीले रंग के थैले से तीन सफेद पॉलीथीन पैकेट बरामद किए गए। जांच में इन पैकेटों में कुल 5 किलो 770 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22-AF-6686, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है, तथा कार्बन कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 लाख 46 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस (30 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार तथा शिव वर्मा (20 वर्ष), निवासी दशरभा रोड बलौदाबाजार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, संदीप सिंह एवं किशोर शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now