नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़
ACGN 7647981711, 9303948009

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार, उपलब्ध सुविधाओं तथा अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से उपचार की गुणवत्ता और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।


जांच के दौरान अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सूचना पट्टों के प्रदर्शन, निर्धारित बेडों के चिन्हांकन, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों एवं अस्पताल संचालन से जुड़े विभिन्न मानकों में कई कमियां पाई गईं। इसके अलावा मरीजों से प्राप्त जानकारी और फीडबैक के आधार पर भी योजना के प्रावधानों के पालन में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने स्पष्ट कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल द्वारा योजना के नियमों की अनदेखी अथवा मरीजों के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के बाद सीएमएचओ ने लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सभी कमियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस प्रकार की सतत निगरानी से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा। विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि निजी एवं शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा गुणवत्ता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now