सुशासन तिहार बना ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए नई उम्मीद का मंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
क्रिकेट किट पाकर उत्साहित हुए युवा खिलाड़ी, गांव की प्रतिभाओं को मिला नया अवसर
मुंगेली ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड लोरमी के ग्राम करूहानार में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीण युवाओं के लिए नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया। शिविर के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया। इसी क्रम में ग्राम करूहानार की टीम-11 को क्रिकेट किट प्रदान की गई, जिससे गांव के युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में अनेक प्रतिभाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पातीं। ग्राम करूहानार के युवा खिलाड़ी भी लंबे समय से सीमित संसाधनों के बीच क्रिकेट का अभ्यास कर रहे थे। पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार पुराने और अनुपयुक्त उपकरणों के सहारे ही अभ्यास करना पड़ता था, जिससे खेल के प्रति उनका उत्साह प्रभावित होता था।


क्रिकेट किट प्राप्त होने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। युवाओं ने बताया कि अब उन्हें बेहतर सुविधाओं के साथ नियमित अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी और वे विकासखंड, जिला तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

खिलाड़ियों ने कहा कि यह क्रिकेट किट उनके लिए केवल खेल सामग्री नहीं है, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रेरणास्रोत है। इससे गांव के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
ग्रामीणों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे आम लोगों तक पहुंच रही हैं। खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सकारात्मक पहल से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा गांव के युवा खेल के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सकेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

