नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर खुड़िया परिक्षेत्र में 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेली वनमंडल के खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार के निर्देश पर खुड़िया परिक्षेत्र के वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूतकछार परिसर के बीट क्रमांक 487 आर.एफ. क्षेत्र में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
वन विभाग द्वारा जब्त वाहनों के मालिकों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।


वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार ने कहा कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा वन विभाग को दें।
वन विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now