नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शॉ मिल से चोरी मशीनरी पार्ट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शॉ मिल से चोरी मशीनरी पार्ट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंची पुलिस, चोरी गई दो पुल्ली बरामद

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस ने शॉ मिल से मशीनरी पार्ट्स चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली निवासी पितबासो साव ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बजरंग शॉ मिल का संचालन करते हैं। शॉ मिल में उपयोग के लिए खरीदी गई दो नई पुल्ली, जिनकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये थी, मशीन के पास परिसर की बाउंड्री के भीतर रखी गई थीं। 26 मई 2026 को जब मशीन में लगाने के लिए पुल्ली को देखा गया तो दोनों गायब मिलीं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान प्रार्थी एवं अन्य गवाहों से पूछताछ की गई तथा शॉ मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
सीसीटीवी फुटेज में ग्राम चिखली निवासी शहनू सिदार जैसा व्यक्ति पुल्ली को उठाकर दीवार के पार ले जाते हुए दिखाई दिया। तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
आरोपी के कब्जे से चोरी गई दोनों पुल्ली बरामद कर जब्त कर ली गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपये आंकी गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनू सिदार (35 वर्ष), निवासी ग्राम चिखली, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से अपराधों का शीघ्र खुलासा संभव हो रहा है तथा अपराधियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जा सकता है। आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now