नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा आमाघाट रोड पर गुजरने वाले ट्रकों और ट्रेलरों पर पत्थरबाजी कर उन्हें रुकने के लिए मजबूर किया जाता था। वाहन रुकने के बाद चालक एवं परिचालकों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन और नकदी लूट ली जाती थी। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया।
घटना की शिकायत झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी एवं वर्तमान में रायगढ़ के उर्दना क्षेत्र में रहने वाले ट्रक चालक रोहित कुमार पासवान ने दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 2 जून 2026 की रात आमाघाट क्षेत्र से गुजरते समय कुछ युवकों ने उसके ट्रक पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया और उसके सिर में चोट लगी। जब वह वाहन रोककर अपनी चोट देख रहा था, तभी एक युवक ट्रक के केबिन में चढ़ गया और उसकी जेब में रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान ग्राम देलारी निवासी रघुनाथ चौहान एवं उसके साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।


सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रघुनाथ चौहान और उसके साथी शिव कुमार अघरिया को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों प्रवीण राठिया, जय किशन सोनार और किशन कंवर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
आरोपी शिव कुमार अघरिया के कब्जे से लूटा गया रियलमी मोबाइल फोन सहित कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं मुख्य आरोपी रघुनाथ चौहान के पास से घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान परेड भी कराई, जिसमें प्रार्थी ने आरोपियों की पहचान की पुष्टि की।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि पांचों आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में डकैती की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लूटपाट एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं थाना पूंजीपथरा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now