नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु डीएमएफ एवं सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें – कलेक्टर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु डीएमएफ एवं सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें – कलेक्टर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

सूरजपुर ACGN:- कलेक्टर सुश्री रेना जमील की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ एवं सीएसआर मद जिले के समग्र विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन निधियों का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप किया जाना चाहिए, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।


बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के माध्यम से आंगनबाड़ी भवनों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने तथा बजट प्रावधानों के अनुरूप नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर सुश्री रेना जमील ने सीएसआर मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं को अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई गति मिले।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, एसईसीएल, अदानी समूह एवं प्रकाश इंडस्ट्रीज के संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now