नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 किलो 737 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 किलो 737 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

गांजा बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामग्री भी जब्त

रायपुर ACGN:- थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि भारती बगवानी नामक महिला तिल्दा स्थित पटवारी कार्यालय के पास अपने चाय-नाश्ता ठेले के अंदर अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर विधिवत रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से एक सफेद रंग के थैले में रखा 03 किलो 737 ग्राम गांजा, 33 नग गोगो कोन तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 73 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 235/2026 दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी महिला लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थी और ठेले की आड़ में नशे का कारोबार संचालित कर रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में सउनि शंकर लाल वर्मा, सउनि अमिला नाग, महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर, आरक्षक किशोर शर्मा, महेंद्र वर्मा एवं संदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now