कमिश्नरेट रायपुर पुलिस का विशेष अभियान, एक सप्ताह में 154 लोगों को भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
61 वारंटी गिरफ्तार, 93 संदिग्धों पर 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती तेज
रायपुर ACGN:- कमिश्नरेट रायपुर पुलिस के मध्य जोन द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्री उमेश गुप्ता के निर्देशन में यह अभियान एक सप्ताह तक लगातार चलाया गया, जिसमें कुल 154 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की पहचान कर दबिश दी और 61 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 93 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में कोतवाली थाना क्षेत्र से 19, गोलबाजार से 18, मौदहापारा से 10, गंज से 36, सिविल लाइन से 25, तेलीबांधा से 34 तथा देवेंद्र नगर से 12 मामलों में कार्रवाई की गई।
कुल मिलाकर इस अभियान के अंतर्गत 61 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए, जबकि 93 संदिग्धों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, जिससे एक सप्ताह में 154 व्यक्तियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया।
पुलिस उपायुक्त श्री उमेश गुप्ता ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था का मजबूत वातावरण स्थापित करना है।
पुलिस की इस सघन कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

